5.0kViews
1253
Shares
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों के मौसम में यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 08 से 16 अगस्त के बीच अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर और एक थर्ड एसी (3rd AC) कोच जोड़ा जा रहा है।
रेलवे प्रशासन के इस कदम से ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची (Waiting List) कम होगी और यात्रियों को अंतिम समय में भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
ट्रेनों की सूची और कोच जोड़ने की तिथियां:
- ट्रेन नंबर 18030 (शालीमार – एलटीटी मुंबई कुर्ला एक्स.): 08 अगस्त से 14 अगस्त तक 1 अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच लगेगा।
- ट्रेन नंबर 18029 (एलटीटी मुंबई – शालीमार कुर्ला एक्स.): 10 अगस्त से 16 अगस्त तक 1 अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच लगेगा।
- ट्रेन नंबर 18641 (हटिया – दुर्ग एक्सप्रेस): 11 अगस्त को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
- ट्रेन नंबर 18642 (दुर्ग – हटिया एक्सप्रेस): 12 अगस्त को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा देना चक्रधरपुर रेल मंडल की प्राथमिकता है। यात्रियों को सफर में किसी तरह का व्यवधान पैदा न हो।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपने आरक्षण की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

