दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, सड़कों पर रेंगने लगे वाहन; IMD का ताजा अपडेट क्या?
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2-3 दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार सुबह से भी रुक-रुकर बारिश हो रही है। वहीं, दोपहर के बाद से राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में झमाझम बारिश हो रही है।
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में फिर से जलभराव का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही तेज बारिश के चलते हाईवे व दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद की सड़कों पर वाहन रेंगने लगे हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

