कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सोनूघाट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान तिरपाल से ढके एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 310 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को सफेद बोरियों में भरी डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
बरामद ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये और शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। मामले में कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे, कांस्टेबल आशीष यादव, जियालाल, राहुल कुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल अमित मौर्य शामिल रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

