यूपी विधानसभा में हंगामे पर CM योगी ने जताई नाराजगी, बोले- ‘सपा का रवैया युवा, किसान और महिला विरोधी’

1990 Shares

उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में भारी हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, ‘जो अलोकतांत्रित और असंवैधानिक चेहरा है वो एक बार फिर से विधानसभा सत्र के दौरान देखने को मिला है।

विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ भारी अन्याय है। मानसून सत्र में युवाओं के लिए, किसानों के लिए, आधी आबादी महिलाओं के लिए और गरीबों के लिए नई योजनाएं प्रारंभ हों, युवाओं के रोजगार और उनके स्किल के लिए, किसानों के लिए कोई नई योजना घोषित हो सके, गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नए कार्यक्रम आगे बढ़ सकें और महिलाओं के सम्मान एवं स्वालंबन के लिए भी कुछ अतिरिक्त प्रयास आगे बढ़े।

उन्होंने आगे कहा कि, इन चीजों के लिए हम 59 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अनुपूरक बजट को लेकर भी आए थे जिनके लिए इन सभी मदों में धनराशी की व्यवस्था भी थी, नई योजनाओं को घोषित करने के लिए चर्चा विधानसभा में हो सके।

आगे बोलते हुए सीएम योगी ने सपा पर तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि, ‘हम कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ आए थे मगर समाजवादी पार्टी की नकारात्मक रवैये के कारण युवाओं-किसानों के मुद्दों पर, महिलाओं के स्वावलंबन के मुद्दे पर या गरीबों के लिए बनने वाली वेलफेयर की अन्य स्कीमों के मुद्दे पर सदन में समाजवादी पार्टी ने कोई चर्चा नहीं होने दी। इनका यह आचरण असंवैधानिक भी है, किसान विरोधी है, युवा विरोधी है, महिला विरोधी है और गरीब विरोधी भी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *