PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की के माफीनामे से सोयाचाप फैक्ट्री में रील बनाने तक… दिल्ली-NCR के वायरल VIDEOS
दिल्ली-एनसीआर में बीते हफ्ते की शुरुआत जंतर-मंतर के जेन जी प्रोटेस्ट के खत्म होने के साथ हुई। इस हफ्ते कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिनके वीडियो खूब देखे व शेयर किए गए। इनमें सबसे चर्चित रहा सोया चाप बनाने की फैक्ट्री का वीडियो जहां कारीगर बैटर में लेटकर रील बना रहा था। इसके साथ ही कई अन्य वीडियो भी वायरल हुए। देखें बीता हफ्तों किन खबरों के चलते चर्चा में रहा…
पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी
सप्ताह के खत्म होते-होते वह लड़की एक बार फिर वायरल हो गई जिसने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी को अपशब्द कहे थे। हफ्ते के बीच में पहले उस पर एफआईआर हुई और आज यानी शनिवार को उसने पीएम मोदी से माफी मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
नोएडा में सोया चाप बनाने का गंदा खेल!
पनीर और नानवेज के विकल्प में रूप में खाया जाने वाले सोसा चाप को अशुद्ध तरीके से बनाए जाने का एक वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। कारीगर सोयाचाप बनाते समय जमीन पर पड़े कच्चे माल में लेट-लेटकर नहाते और रील्स बनाते दिखे।
लॉकअप सीरियल को लेकर विवाद में 16वीं मंजिल की बालकनी से लटकी युवती
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 16वीं मंजिल से युवती के बालकनी से लटकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। फिलहाल युवती कुछ देर बाद खुद ही अंदर चली जाती है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में युवक व युवती साथ में रहते हैं। दोनों के बीच कोलाकअप’ सीरियल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवती ने यह कदम उठाया, किसी ने वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
आपसी झगड़े में नाले में कूदे दंपती
नोएडा के बरौला नाले में मंगलवार को आपसी झगड़े के बीच कूदे दंपती की राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने मदद की थी।नाले में गाद और पानी करीब पांच फुट तक होने के चलते पूरी तरह से डूबे नहीं थे। लोगों ने पुताई करने में प्रयोग होने वाले झूले को नीचे लटकाया था। करीब 20 फुट ऊपर खींचकर बारी-बारी से दंपती को बाहर निकाला था। घटना का 27 सेकंड का एक वीडियो सामने आया, इसमे लोग दंपती को बाहर निकालते दिख रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

