रायपुर: मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को दूसरे डिपार्टमेंट में किया गया शिफ्ट

9.2kViews
1680 Shares

रायपुर के सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में आज मंगलवार, 28 जुलाई को आग लग गई।

आग लगने की घटना के साथ ही अस्पताल में हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को तुरंत ही बाकी विभागों में शिफ्ट किया गया।

राहत और बचाव कार्य शुरू

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

सरकारी अस्पताल में आग किन कारणों से लगी अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआत में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान के बारे में बताया जा सकता है और इसके बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *