पुणे में Tesla का पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप खुला, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस
Tesla India ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र के मालिकों को सर्विस सपोर्ट देने के लिए पुणे में पहला टेस्ला-अप्रूव्ड बॉडी शॉप उपलब्ध है। इस विस्तार से इस क्षेत्र में Tesla की आफ्टर-सेल्स सर्विस मजबूत होती है। इससे स्थानीय मालिकों को असली पार्ट्स, ट्रेंड टेकनीशियन और टेस्ला-स्टैंडर्ड कॉलिजन व सर्विस केयर की सुविधा मिलती है।
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
यह नई बॉडी शॉप और सर्विस सुविधा टेस्ला के मानकों के मुताबिक प्रोफेशनल कॉलिजन रिपेयर और बॉडी वर्क, असली टेस्ला पार्ट्स और अप्रूव्ड रिपेयर प्रक्रियाएं, ट्रेंड टेकनीशियनों द्वारा सॉफ्टवेयर-अवेयर डायग्नोस्टिक्स और सर्विस और गाड़ी की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को बानए रखने में मदद करने वाला सपोर्ट देने के लिए बनाई गई है।
ओनर्स के लिए सुविधा
इसके खुलने से पूरे महाराष्ट्र के टेस्ला चालकों के लिए गाड़ी को ठीक कराने में लगने वाला समय कम होता है। नया लॉन्च हुआ 2026 Model Premium रियर-व्हील ड्राइव 5 यात्रियों के बैठने की जगह, पावर-फोल्डिंग सीटों के साथ 2,138 लीटर स्टोरेज स्पेस देता है। यह सिर्फ 5.9 सेकंड में ही 0 से 100 की स्पीड पकड़ता है और WLTP के मुताबिक 500 किमी तक की रेंज देता है।
Model Y Premium रियर-व्हील ड्राइव भारत में 50,89,000 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है जिसमें 6,00,000 रुपए का डाउन पेमेंट और 39,900 रुपए मंथली से शुरू होने वाली EMI शामिल है।
Tesla Model Y L SUV
ग्राहक मॉडल Y L का भी एक्सपीरियंस ले सकते हैं जो एक ऑल-व्हील ड्राइव SUV है जिसे बेहतरीन फैमिली व्हीकल के तौर पर तैयार किया गया है। इसके 3-रो सीट, 6-सीट वाला कॉन्फिगरेशन है जो ड्राइवर और यात्रियों दोनों के लिए सिर और पैरों की जगह के साथ-साथ आराम को बढ़ाता है। WLTP के मुताबिक इसकी रेंज 681 किमी है और सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेता है।
Model Y L 61,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है जिसमें 6,50,000 रुपए का डाउन पेमेंट और 49,990 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाला EMI शामिल है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

