उड़ी के बिजहामा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर बहे; प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

7.6kViews
1108 Shares

जम्मू-कश्मीर के उड़ी क्षेत्र के बिजहामा स्थित मायन इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई तेज पानी की धारा और मलबे के कारण कई घर बह गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। हादसे के बाद कई लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन भी कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *