मणिपुर में छह नगा नागरिकों की हत्या मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

1452 Shares

नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या के दो और आरोपितों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अगुवाई में सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि नगा समुदाय के छह लोगों के अपहरण और हत्या की जांच के बाद एनआईए, मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

10 जुलाई को 2 आरोपितों को किया था गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लेइलोन वैफेई गांव के निवासी लुंगौला वैफेई और कुकी-बहुल कांगपोकपी जिले के निवासी लुनमिंथंग सिथलौ (उर्फ जैक) के तौर पर हुई है। इससे पहले, 10 जुलाई को एनआईए ने लेइलोन वाइफेई से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

10 जून को मिले थे 6 शव

मामले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेइलोन वैफेई गांव के पास 10 जून को नगा समुदाय के छह नागरिकों के शव मिले जिसके बाद नगा और मैतेयी समुदायों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *