अमरोहा में रात के अंधेरे में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर इमरान बिहारी घायल

9.9kViews
1222 Shares

जिले में चर्चित गोतस्कर व गोवध करने वाला आरोपित हिस्ट्रीशीटर इमरान बिहारी गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

डिडौली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने मुखबिर की सूचना पर उसके ही गांव ढकिया चमन व मूंढ़ा इम्मा के जंगल में टीम के साथ उसे उस समय घेरा था, जब वह साथियों के साथ गोवध की तैयारी कर रहा था।

लगभग दो बजे खुद को घिरता देख इमरान बिहारी ने टीम पर फायरिंग कर दी थी। उसके दो साथी भाग निकले, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली इमरान की बायीं टांग में लगी है।

घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से गोवंशीय पशु व वध के उपकरण भी मिले हैं।

मामले को लेकर एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपित इमरान बिहारी पर गोतस्करी व गोवध के 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह डिडौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *