Aishwarya Rai की Jazbaa की कॉपी निकली Gal Gadot की फिल्म? ट्रेलर देख फैंस बोले- ‘वाह! अब हॉलीवुड भी…’
गैल गैडोट (Gal Gadot) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द रनर’ (The Runner) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में डेमियन लुईस और अल्फ्रेड एनोक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ऐश्वर्या की किस फिल्म से हो रही तुलना?
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को फिल्म के मेकर्स ने ‘द रनर’ का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया। ऑनलाइन रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया। वहीं दूसरी ओर कई लोग इसकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की 2015 की फिल्म ‘जज़्बा’ (Jazbaa) से करने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों फिल्मों की कहानी में समानताएं ढूंढ़ निकाली। कुछ लोगों ने इसे जज्बा का हॉलीवुड वर्जन बताया।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर आने के तुरंत बाद ही कई फैन्स इसकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन की जज्बा से करने लगे जिसमें उन्होंने वकील अनुराधा वर्मा का रोल निभाया था। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या ये ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा की कॉपी है।’ दूसरे ने लिखा- ‘हाहाहा…कुछ भी नया नहीं है, इससे अच्छा मैं जज्बा देख लूं।’ वहीं अब कुछ अन्य ने मजाक किया- ‘वाह! अब हॉलीवुड बॉलीवुड को कॉपी करने लगा।’
क्या थी जज्बा की कहानी?
संजय गुप्ता की डायरेक्ट की गई इस फिल्म में अनुराधा की बेटी को किडनैप कर लिया जाता है और किडनैपर उसे अपनी बेटी को छुड़ाने के लिए कोर्ट में एक दोषी अपराधी का केस लड़ने के लिए मजबूर करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि वह अपनी बेटी को बचाने के लिए समय के खिलाफ कैसे दौड़ती है।
केविन मैकडोनाल्ड के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द रनर’ में गैल गैडोट मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ डेमियन लुईस, अल्फ्रेड एनोक, केंटन लॉयड मॉर्गन और रोरी विल्मोट जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर की कहानी एक मां की है जो अपने बच्चे को बचाने के लिए लड़ाई लड़ती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

