अररिया में धारदार हथियार से सिर पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, सड़क पर खून से लथपथ मिला शव

5.0kViews
1292 Shares

 बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची गांव में बुधवार रात एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। शव मृतक के घर बोची बकरा टोला से पश्चिम सड़क पर खून से लथपथ मिला। युवक के सिर पर जख्म का गहरा निशान था। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था किसी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है।

मृतक की पहचान अररिया प्रखंड के बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची पंचायत के वार्ड संख्या चार अंतर्गत बकरा टोला निवासी नूरूल हसन के 35 वर्षीय पुत्र मो ख्वाजा के रुप में हुई।

शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा

सूचना पर बैरागाछी पुलिस बुधवार रात ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया में जुट गई। वहीं पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुशील कुमार सिंह गुरुवार सुबह बोची गांव पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ एफएसएल की टीम भी गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के पास ही पड़ा था मृतक

जानकारी के मुताबिक ख्वाजा अपने ही घर से पश्चिम सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। किसी की नजर पड़ी एवं तुरंत वार्ड चार निवासी मुखिया अली हसन उर्फ पौवा को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुखिया अली हसन ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। स्वजनों के द्वारा पहचान की गई तथा बैरगाछी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

स्वजन धारदार हथियार से सीधे सिर पर वारकर हत्या करने की बात कह रहे हैं। मृतक ख्वाजा की मां इशरत ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर ख्वाजा परिवार का भरण पोषण करता था। हत्या से परिवार पर विपत्ति का कहर टूट पड़ा है।

इधर बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ एफएसएल टीम को बुलाया गया। विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। मृतक के स्वजन से आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द घटना के उद्भेदन की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *