TATA Nexon Camo Edition को भारत में 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया कैमो एडिशन एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स के मामले में कई अपग्रेड के साथ आता है। यह कैमो एडिशन SUV के क्रिएटिव औपर उससे ऊपर के ट्रिम्स पर आधारित है और इसे सीमित समय के लिए पेश किया जाएगा। Nexon को भारत में पहली बार साल 2017 में लॉन्च किया गया था।
एक्सटीरियर डिजाइन
कंपनी ने TATA Nexon Camo Edition के साथ दो नए एक्सलूसिव कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इन कलर ऑप्शन के नाम Munnar Mist और Coorg Cloud है। एक्सटीरियर में किए गए बाकी बदलावों में एक स्पेशल कैमो बैजिंग शामिल है जिसे SUV के फ्रंट फेंडर पर लगाया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर कैमो एडिशन में कुछ बहुत खास बदलाव किए गए हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण Wireless Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ नया 12.3 इंच का हरमन कार्डन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। फ्रंट सीट के हेडरेस्ट पर भी कैमो बैजिंग मिलती है। इसमें एक डैशकैम भी मिलता है जो 360 डिग्री कैमरे के साथ काम करता है।c
इन सभी चीजों के अलावा Nexon में पैमोरमिक सनरूफ, JBL 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और बाकी फीचर्स मिलते रहेंगे।
इंजन और पावर
Nexon Camo Edition को पावरट्रेन के मुताबिक पर कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कैमो एडिशन में भी 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन वही यूनिट है जो SUV के CNG वर्जन को पावर देती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प शामिल हैं।
पेट्रोल इंजन 120hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है तो वहीं डीजल इंजन 115hp की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन 100hp की पावर और 170nm का टॉर्क देता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

