एसडीएम खलीलाबाद के कोर्ट में मदरसा की भूमि राज्य सरकार में निहित कराने के मामले में इस बार भी यानी मंगलवार को ब्रिटिश मौलाना व उसका बेटा पेश नहीं हुआ। इसके कारण सुनवाई नहीं हो पाई।
कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 17 जुलाई यानी शुक्रवार निर्धारित कर दी है। इनकी अनुपस्थिति के कारण सुनवाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। इनका तय तिथि में न आना,कोर्ट के समक्ष अभिलेखों,साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत न करना लोगों को चौंका रहा है।
दुधारा थाना क्षेत्र के देवरियालाल गांव के मूल निवासी शमशुल हुदा खान ने भारत के अलावा ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर रखी है। ब्रिटेन के रायल फोल्ड,हेकमंडवाइक वेस्ट यार्कशायर डब्ल्यू एफ-16 में रहते हैं। इनका कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गोश्त मंडी में कुल्लिय
गत सात जुलाई को मौलाना व उसके बेटे के कोर्ट में पेश न होने पर अगली सुनवाई की तिथि गत दस जुलाई तय कर दी गयी थीं। गत दस जुलाई को भी इन दोनों के कोर्ट में पेश न होने पर अगली तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गयी। इस दिन भी ये कोर्ट में पेश नहीं हुए।
इस पर कोर्ट ने अगली तिथि 17 जुलाई यानी शुक्रवार निर्धारित कर दी है। इनकी अनुपस्थिति के कारण सुनवाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। इनका तय तिथि में न आना,कोर्ट के समक्ष अभिलेखों,साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत न करना लोगों को चौंका रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

