छपरा ग्रीनफील्ड टाउनशिप: 2027 तक 78 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगा ब्रेक, मास्टर प्लान का इंतजार

1534 Shares

 छपरा शहर और आसपास के प्रस्तावित सारण ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में अब नए भवनों का निर्माण, भूमि विकास और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए छपरा योजना क्षेत्र के विशेष (स्पेशल) एवं कोर एरिया में 30 जून 2027 तक सभी प्रकार की विकास गतिविधियों और रजिस्ट्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया है।

मास्टर प्लान तक नहीं मिलेगी अनुमति

विभाग के अनुसार, प्रस्तावित टाउनशिप के लिए वैज्ञानिक एवं सुनियोजित मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अधिसूचित होने तक क्षेत्र में अनियोजित निर्माण, भूमि विकास और जमीन के हस्तांतरण पर रोक रहेगी।

78 राजस्व ग्राम आए दायरे में:

अधिसूचना के मुताबिक छपरा योजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छपरा, गड़खा और नगरा प्रखंडों के कुल 78 राजस्व ग्राम एवं प्रशासनिक इकाइयों को इस प्रतिबंध के दायरे में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 जून 2027 तक किसी भी प्रकार के भवन निर्माण, भूमि विकास या जमीन की रजिस्ट्री नहीं की जा सकेगी।

योजनाबद्ध विकास पर रहेगा जोर

नगर विकास विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। मास्टर प्लान लागू होने के बाद ही संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों को नियमानुसार अनुमति दी जाएगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा निर्माण व रजिस्ट्री पर प्रतिबंध:

कोर एरिया (04 गांव):

महाराजगंज, शुकुलपुरा, बिशुनपुरा एवं पानापुर।

स्पेशल एरिया (78 राजस्व ग्राम):-

छपरा सदर प्रखंड (39 गांव):

लोहरी, इतहिया, हरनारायण छपरा, तेनुआ, महाराजगंज, लोहरा, संधा, डुमरिया, छुरी छपरा, बहोरां टोला, शुकुलपुरा, बिशुनपुरा, रजइया टोला, अमर छपरा, बिछली बढ़र, मेहियां, बलगरहा, मीरा मुसहरी, मलाशेरपुर, धरमपुरा, बादलपुरा, जलालपुर, बदलू टोला, पानापुर, मलामिर्जा टुकड़ा, दरियावगंज, नंदलाल छपरा, बनथी, चान चौरा, बसरही, सुजान छपरा, मरहिया, बांगरा, मौना, मेथवलिया, चाकिया, बतानी, माला मिर्जा टुकड़ा-दो तथा परसोतिम छपरा।

गड़खा प्रखंड (31 गांव):

पचपतरा, मोबारकपुर, दुर्गटोला, आलियासपुर, महामदा, मजलिसपुर, बगही, फतनपुर, कुचाह, लढ़पुर, हसनपुरा, रेनरिया, बेलवानिया, फारुसा, फुलवरिया, पहाड़पुर, फिलकाबाद, सरवाडीह, कमलपुर, पचभिरिया, अलोनी, फुरसतपुर, भैंसमारा, मीनापुर, जिगना, पोहियां, पिराउना, खदाहा, पिरारी, बरबकपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *