फतेहपुर बेरी के स्वरूप कॉलोनी स्थित इवेंट मैनेजमेंट वाले गोदाम में रविवार सुबह आग लग गई। ऊंची लपटें उठती देख लोगों ने सुबह लगभग पौने सात बजे पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची।
संकरा रास्ते होने के चलते और घनी आबादी होने के चलते आग के आस-पास के घरों तक पहुंचने का खतरा बन गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों तरफ जगह बनाकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, ताकि आग फैले नहीं।
छोटी गाड़ियां बुलाई गई, जो घटना स्थल तक पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ, जबकि बड़ी गाड़ियों से 400 मीटर दूर मेन रोड से रिले किया गया।
आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और फायर ब्रिगेड की टीम कूलिंग आपरेशन में जुटी हैं, ताकि आग के दोबारा भड़कने की आशंका न रहे। फायर आफिसर राजेश शुक्ला के मुताबिक कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

