‘साहब इसी ने काटा है…’ सांप ने बच्चे को डसा तो बैग में सांप को डालकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर भी हैरान

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां में बुधवार की रात मासूम को सांप ने डस लिया। स्वजन ने सांप को मार डाला और डिब्बे में बंद कर किशोर के साथ जिला अस्पताल ले आए। डॉ. यतींद्र पुरवार ने उसका उपचार किया और जान बच गई। हालांकि अस्पताल में सांप देख तमाम लोग हैरत में पड़ गए।

ग्राम करहरा कलां निवासी 9 वर्षीय यश पुत्र बबलू गुरुवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। पास में ही लकड़ी में सांप छिपा बैठा था और खेलते समय सांप ने बच्चे के पैर में डस लिया और वह चिल्लाने लगा।

जहर की पहचान के लिए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

शोर शराबा सुन उसकी मां राजकुमारी पहुंची और सांप को जाते हुए देखा और मासूम को जमीन पर तड़पते देख मां ने आवाज देकर स्वजन को बुलाया। ग्रामीण और स्वजन ने सांप को मार डाला और एक डिब्बे में बंद कर यश के साथ सांप को भी अस्पताल ले आए।स्वजन डॉक्टरों को सांप दिखाकर बोले इसी सांप ने डसा है और वह जहर की पहचान करने के लिए सांप को लाए हैं। डॉक्टर ने बच्चे का सैंपल भरा और उपचार शुरू किया इलाज के बाद बच्चा बातचीत करने लगा और स्वस्थ्य हो गया।स्वजन डॉक्टरों को सांप दिखाकर बोले इसी सांप ने डसा है और वह जहर की पहचान करने के लिए सांप को लाए हैं। डॉक्टर ने बच्चे का सैंपल भरा और उपचार शुरू किया इलाज के बाद बच्चा बातचीत करने लगा और स्वस्थ्य हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *