जौनपुर में म्यूजिक सिस्टम बंद करने को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, दुल्हन की बहन की मौत

8.2kViews
1368 Shares

सिंगरामऊ बाजार में शादी के पूर्व हो रहे संगीत के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद करने को लेकर परिवार की महिलाओं और पुरुषों के बीच हुए विवाद में रविवार की देर रात चले ईंट-पत्थर में गुंजन (32) की मौत हो गई।

इस मामले में गैराइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।

मुन्नी लाल खरवार की छोटी बेटी काजल की शादी 30 जून को पड़ी है। इसमें शामिल होने के लिए उनकी विवाहित बड़ी पुत्री गुंजन तीन दिन पहले से सूरत से आई हुई थी। नीचे मंगलगीत और महिला नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था, जबकि छत पर घर और आसपास के लड़के म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे।

ऐसे में महिलाओं ने यह कहते हुए म्यूजिक सिस्टम बंद करने को कहा कि उन्हें नाचने-गाने में दिक्कत हो रही है। छत पर लड़कों ने इसे बंद करने से मना किया। इसी को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ा तो ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक ईंट गूंजा के सिर में लगी और उनकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। जहां मंगल गीत गाए जा रहे थे वहां करुण क्रंदन मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *