रेवाड़ी के बोलनी गांव में गहराया जल संकट, कई दिनों से पानी न मिलने पर सड़कों पर उतरे ग्रामीण

3.4kViews
1831 Shares

रेवाड़ी-कोटकासिम रोड पर स्थित बोलनी गांव के ग्रामीणों का गुस्सा पेयजल संकट को लेकर सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। कई दिनों से गांव में पीने का पानी नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना के बाद पुलिस व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पेयजल सप्लाई ठीक करने तक धरना जारी रखने की जिद पर अड़े रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

जाम के चलते रेवाड़ी-कोटकासिम रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान यात्रियों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *