झारखंड के मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन बोले- SIR कोरोना से भी भयंकर बीमारी

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की तैयारी जोरों पर है। 30 जून से SIR शुरू होगा। इसे लेकर राजनीतिक माहाैल गर्म है। इसका सत्ताधारी झामुमो विरोध कर रहे हैं। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं SIR के दाैरान सतर्कता बरतने को लेकर सचेत भी कर रहा है।

एसआइआर के कारण बंगाल में बदल गई सरकार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई विधायक बसंत सोरेन ने तो एसआइआर की तुलना कोरोना से की है। उन्होंने कहा है-झारखंड में एसआइआर का कार्य चल रहा है। यह कोरोना से भी भयंकर बीमारी है। सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। एसआइआर के कारण बंगाल में तृणमूल की सरकार चली गई।

सोरेन शनिवार को दुमका के मसलिया प्रखंड में लोक कल्याणकारी योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के अवसर उपस्थित लाभुकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-एसआइआर में नाम कट जाने से न केवल मतदान से वंचित नहीं बल्कि सरकारी सभी सुविधा से वंचित होना पड़ेगा।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में लोगो की सुविधा को देखते हुए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर जाति, निवासी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास, पेयजल समस्या, सड़क आदि समस्याओं का आवेदन लेकर समाधान किया जा रहा है।

विधायक ने परिसंपत्तियों का वितरण करते हुए सामुदायिक निवेश निधि व कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत सखी मंडल की दीदियों को 4. 17 करोड़ का डेमो चेक दिया। इसके अलावा 21 सखी मंडल के दीदियों के बीच टोटो का वितरण किया। जाहेर थान के लिए पूजन सामग्री सहित सांस्कृतिक कला केंद्र के युवाओं को वाद्ययंत्र दिया।

तालाब व जलाशय के विकास और जीर्णोद्धार को नाव के लिए 30 हजार रुपये का अनुदान राशि चेक भी दिया। अबुआ आवास के लाभुकों को नव निर्मित आवास के गृह प्रवेश के लिए चाबी, बकरी, सुकर पालन, मुर्गी पालन का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। कुछ स्कूली बच्चों के बीच साइकिल व निशक्तों के बीच ट्राय साइकिल बांटी। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की, सचिव निशिथ गोलदार व षष्टी पद नंदी आदि मौजूद थे।

इन योजनाओं का किया उदघाटन व शिलान्यास

विधायक बसंत सोरेन ने मसलिया के आमदाहा पहाड़गोडा राय टोला पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन, हाडोराय के मनरायडीह पीसीसी पथ शिलान्यास, टीएमएमसी भवन दलाही का शिलान्यास, श्यामपुर महेसामुगर पथ का उद्घाटन, केंदडंगाल से जरुवाडीह सोनवाडीह होते हुए मखनी तक एवं जरगड़ी से अगोया तक पथ निर्माण का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *