पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक पहल | कुवैत के अमीर से की अहम बातचीत

6.5kViews
1633 Shares

पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

तनाव कम करने और कूटनीति पर जोर

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए जारी तनाव को तुरंत कम किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। इसके साथ ही विवादों को सुलझाने के लिए कूटनीति  का सहारा लिया जाना चाहिए।

भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जताया आभार

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के अमीर द्वारा वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा, भलाई और देखभाल पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के लिए उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *