कमजोर अमेरिकी डॉलर और सर्राफा बाजार में सुधरे निवेशक भरोसे के चलते सोने की कीमतों में मंगलवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोना 1500 रुपए महंगा (gold price hike) होकर फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया। वहीं चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह अपने पिछले स्तर पर स्थिर रही।
बाजार के जानकारों के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,60,300 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसका भाव 1,58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वैश्विक बाजार में गोल्ड में गिरावट जारी
दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बाजार में तेजी ऐसे समय आई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में गिरावट और निवेशकों की दोबारा बढ़ती दिलचस्पी ने भारतीय बाजार में सोने को समर्थन दिया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि,
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड कम होने से सोने को मजबूती मिली है।”
चांदी की क्या है ताजा कीमत?
वहीं चांदी की कीमत 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर स्थिर रही। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में हल्की बढ़त दर्ज की गई और इसका भाव 68.28 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि,
ईरान और इजराइल के बीच हमले रोकने पर सहमति बनने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम समझौते की दिशा में प्रगति के संकेत देने से बाजार का माहौल बेहतर हुआ है। इससे ऊर्जा कीमतों से जुड़ी महंगाई की चिंताएं कुछ कम हुई हैं, जिसका फायदा कीमती धातुओं को मिला।
हालांकि सोने की तेजी अभी सीमित मानी जा रही है, क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर सतर्क हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 4,326.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।


