जौनपुर पहुंचे Ajay Rai, टेकारी गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात बोले- दिखावा नहीं, आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर के टेकारी गांव में मृतक प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी प्रापर्टी कारोबारी संदीप सिंह की लखनऊ में गत दिनों की गई हत्या के बाद बुधवार को उनके स्वजन को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे।

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग के साथ पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की। चेताया कि मामले में शासन-प्रशासन के लोग दिखावा न करें।

आरोपितों को ऐसी सजा दें कि वह प्रदेश में मिसाल बने। आरोप लगाया कि पुलिस ने खानापूर्ति करने के लिए कुछ गिरफ्तारी कर दिया पर उससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि घटना के एक हफ्ते बाद भी शूटरों का पता लगाने में पुलिस नाकाम है। भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं और सरकार और उसके नुमाइंदे सिर्फ कोरम पूर्ति करने में लगे है।  दिन में लगभग सवा दो बजे वे पार्टी के पदाधिकारियों के साथ दरवाजे पर पहुंचे तो संदीप के बड़े भाई सतीश सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली। संदीप के दोनों मासूम बच्चों से भी बात की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *