जिले के करीब एक लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। आरडीएसएस योजना के तहत घरों में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं।
यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने इस संबंध में जारी किया आदेश
जिले के उपभोक्ताओं को अपना मीटर बदलवाने के लिए किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और लखनऊ मुख्यालय से ही रिमोट के जरिए मीटर को पोस्टपेड मोड पर सेट कर दिया जाएगा। यदि किसी तकनीकी खराबी या नेटवर्क समस्या के कारण कोई मीटर ऑनलाइन पोस्टपेड नहीं हो पाता है, तो विभाग की ओर से अधिकृत कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ता के घर जाकर इसे ठीक करेंगे।
जिले में करीब एक लाख उपभोक्ताओं के यहां लग चुके है स्मार्ट मीटर, अधिकांश प्रीपेड
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत, मई महीने में खर्च की गई बिजली का बिल जून 2026 में जारी किया जाएगा। हर महीने की दस तारीख तक उपभोक्ताओं के बिल जनरेट कर दिए जाएंगे। ये बिल उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस और वाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

