पूर्वी दिल्ली में भाजपा का जश्न: असम और पुड्डुचेरी जीत पर बांटे लड्डू, निकला विजय जुलूस

1380 Shares

 असम ओर पुड्डुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर सोमवार को यमुनापार में विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया गया। कहीं झालमुरी बांटी गई तो कहीं लड्डू खिलाकर लोगों का मुंह मीठा करवाया गया।

पूर्वी दिल्ली जिला विकास समिति के चेयरमैन अनिल गोयल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। विधायक अजय महावर के कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बांटी गई।

पूर्व महापौर नीमा भगत के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत गीता कालोनी कार्यालय से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जनता के विश्वास की हुई जीत

मंडल के पूर्व महामंत्री राजेश साहनी ने बताया कि बंगाल की जनता ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए निर्णायक समर्थन दिया है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया।

पार्षद अलका राघव के कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने झालमुरी खाते हुए नाच गाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। पार्षद अलका राघव ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है।

बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। अलग- अलग जगहों पर कार्यक्रम में राजेंद्र रस्तोगी, रत्नेश बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष सौरभ, संजय शर्मा, नेहा, यश, दीपक पांडे, मुकेश चौहान, बीरेंद्र खंडेलवाल, धर्मेंद्र मलिक, सुनील, संजय राजपूत, और सतीश ढींगरा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *