यूको बैंक धोरैया शाखा के करीब पांच से छह हजार बैंक खाते केवाईसी के अभाव में निष्क्रिय हो जाने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, करीब पचास हजार खातों के बंद होने की अफवाह से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। बैंक और उसके सीएसपी केंद्रों पर खाताधारकों की भारी भीड़ जुट रही है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के खातों में निर्धारित सीमा से अधिक राशि आने और केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण निकासी पर रोक लगा दी गई है। बैंक द्वारा निकासी से पहले केवाईसी अनिवार्य किए जाने से ग्राहक परेशान हैं।
सीएसपी केंद्रों पर लगी भीड़ में शामिल कुरमा गांव की हलीमा खातून, रसीदा खातून, धोरैया की रेखा देवी एवं बसतपुर की हनसन खातून ने बताया कि बैंक पहुंचने पर खाता बंद होने की जानकारी दी जाती है और बिना केवाईसी निकासी से मना कर दिया जाता है। आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद प्रक्रिया धीमी है।