नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। जिसमें बैणी सेना लोगों को घरों में जाकर सीटिजन इस वेबसाइट की जानकारी दे रही हैं। इसमें 13 सवालों के जवाब देने होंगे। जिसके बाद आपका जवाब वेबसाइट में पोस्ट हो जाएगा। वहीं इधर देहरादून से भी एक टीम शहर की सफाई व्यवस्था व सर्वेक्षण को लेकर जगह-जगह निरीक्षण कर रही है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर निगम में दो सदस्यीय टीम व्यापक निरीक्षण कर रही है। इस दौरान टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने आठ विद्यालयों का भ्रमण किया, जहां स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था व जागरूकता गतिविधियों की स्थिति का मूल्यांकन किया।
इसके साथ ही टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और वहां कचरा प्रबंधन व साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। टीम ने आवास विकास, काठगोदाम और नैनीताल रोड सहित विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में जाकर घर-घर कचरा संग्रहण, साफ-सफाई और नागरिक सहभागिता की स्थिति को परखा।
इसके अलावा वार्डों में संचालित वाहनों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था की जांच की गई। इधर नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने बताया कि अपने शहर का फीडबैक ऑनलाइन वेबसाइट में जाकर दे सकते हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इस वेबसाइट में क्लिक करें – cf.sbmurban.org
- ऑनलाइन वेबसाइट में इस तरीके से पूछे जाएंगे सवाल –
- क्या आपके घर से रोजाना कचरा उठाया जाता है ?
- क्या आपके इलाके में रोजाना झाड़ू लगाई जाती है ?
- अपने इलाके की साफ-सफाई के मामले में क्या रेटिंग देंगे ?
- अपने इलाके के पास कितनी बार लावारिश कूड़े के ढेर देखते हैं ?
- क्या आप लोगों को खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर शौच करते हुए देखते हैं ?


