बागपत में दिल दहला देने वाली घटना: दोस्तों ने शराब पार्टी में युवक को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतारा

8.1kViews
1633 Shares

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली-डौला गांव के जंगल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नलकूप पर शराब पार्टी में युवक की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या दोस्तों ने की है।

थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव निवासी वीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बेटे सोनू को गांव के युवक घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह परिवार के लोग डौला पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पता चला कि मीतली-डौला के जंगल में एक नलकूप पर युवक का शव मिला है।उन्होंने मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान बेटे सोनू के रूप में की। बताया जा रहा है कि घटना के समय नलकूप पर शराब पार्टी चल रही थी। उसी दौरान आरोपित युवकों ने विवाद होने पर सोनू की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंघावली अहीर और कोतवाली बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान बेटे सोनू के रूप में की। बताया जा रहा है कि घटना के समय नलकूप पर शराब पार्टी चल रही थी। उसी दौरान आरोपित युवकों ने विवाद होने पर सोनू की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंघावली अहीर और कोतवाली बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *