PSL में गूंजा राहुल द्रविड़ का नाम, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया जीत का श्रेय; हर कोई रह गया हैरान

 पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शुक्रवार को हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ रोमांच मैच में आखिरी ओवर में जीत हासिल की। इस जीत के बाद टीम के एक खिलाड़ी ने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम लिया और उनकी सोच को जीत का कारण बताया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इस्लामाबाद युनाइटेड ने ये टारगेट सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की इस जीत के हीरो रहे हुनेन शाह जिन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और उसे फाइनल में पहुंचाया।

राहुल द्रविड़ का लिया नाम

इस रोमांचक मैच के बाद हैदराबाद के मोहम्मद अली ने हुनेन की तारीफ की और राहुल द्रविड़ का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, “इसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। एक बहुत खराब ओवर फेंकने के बाद मेरे पास बोलने को कुछ नहीं है। पूरा क्रेडिट हुनेन को जाता है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की और शांत रहते हुए शानदार ओवर फेंक टीम को जीत दिलाई। मुझे हमेशा उन पर विश्वास रहा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उन पर गर्व है क्योंकि पिछले मैच में वह पेशावर जल्मी के खिलाफ आखिरी ओवर में 14 रन नहीं बचा पाए थे। आज उन्होंने कमाल काम किया और जैसा कि महान राहुल द्रविड़ कहते हैं कि किस्मत उनका साथ देती है जो मेहनत करते हैं, हुनेन के साथ ऐसा ही हुआ।”

ऐसा रहा मैच

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए उस्मान खान ने 30 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली और 10 चौके मारे। उनके अलावा कप्तान मार्नस लाबुशेन ने 32 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। सैम अयूब ने 38 रन बनाए। कुशल परेरा ने भी 37 रनों का योगदान दिया।

इस्लामाबाद के लिए सबसे ज्यादा 43 रन मार्क चैपमैन ने बनाए। कप्तान शादाब खान ने 22 और हैदर अली ने 31 रनों की पारी खेली। हुनेन ने चार ओवरों में 37 रन देकर दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *