चितेश सरकार ने ICSE में 99.2% के साथ राज्य में दूसरा स्थान, चाईबासा बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित

1450 Shares

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चितेश सरकार को शनिवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा में सम्मानित किया गया। चितेश, वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार के पुत्र हैं और संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल, चाईबासा के छात्र हैं।

इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू सहित कई अधिवक्ताओं ने चितेश को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद चितेश सरकार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार, कैसर परवेज, नंदा सिन्हा, ताज खान, सुकुमार दरिपा, राजा राम गुप्ता, विमल विश्वकर्मा, सुनील छाबड़ा, अरुण प्रजापति, आशीष सिन्हा, राजेश नाग, शरण पान, अभिषेक राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *