हापुड़ में 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ के चांदनेर गांव के रहने वाले अशोक चौहान एवं उसके कई अन्य साथियों ने गिरोह बनाकर 18 माह में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की रकम हड़प ली थी।

इस मामले में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी कड़ी में आरोपी की न्यायालय आदेशानुसार पुलिस प्रशासन ने संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की है।

स्याना मार्ग पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार पवन कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएस बिष्ट के नेतृत्व में 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई हैं।

25 लाख का प्लाट कुर्क किया

तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर के रहने वाले गैंग लीडर अशोक चौहान के सक्रिय सदस्य संजीव चौहान का करीब 25 लाख रुपये का प्लाट कुर्क कर लिया गया।

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट जनपद हापुड़ के आदेशानुसार वाद संख्या 278/ 26 छह अप्रैल 26 के द्वारा धारा 14(1) में गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई है। जिसमें 100 गज प्लाट स्थित मोहल्ला इंद्रानगर की जिसकी बाजारी रकम 25 लाख रुपये है, जो संपत्ति राज्य सरकार के हित मे कुर्की की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *