प्रयागराज में करंट की चपेट में आने से टेंट कारोबारी की गई जान, लोहे की पाइप हाई वोल्टेज तार से छूने से हुआ हादसा

 गंगापार के सिठौली गांव में गुरुवार शाम एक टेंट कारोबारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह टेंट खोल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार अचानक हुए इस हादसे से सदमे में है।

टेंट खोलते समय हुआ हादसा

उतरांव थानांतर्गत सौरा गांव निवासी 23 वर्षीय कुनाल सागर पुत्र राजकुमार टेंट का कारोबार करते थे। पड़ोस के सिठौली गांव के यादव बस्ती में 29 अप्रैल को एक कार्यक्रम था, जिसमें कुनाल ने टेंट लगाया था। दूसरे दिन यानी गुरुवार शाम कुनाल अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचा और टेंट खोलने लगा। इसी दौरान अचानक टेंट के जिस लोहे की पाइप को वह पकड़ा था, वह ऊपर से गए हाई वोल्टेज तार से छू गया। इससे कुनाल सागर करंट की चपेट में आ गया।

कुनाल दो बहनों में इकलौता भाई था

यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी प्रकार कुनाल को तार से अलग किया गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर स्वजन को मिली तो वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए बगैर स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घरवालों ने बताया कि कुनाल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *