ISC Result: 100% रहा नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज का रिजल्ट, सईदा और मान्या ने किया टॉप

1175 Shares

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में शहर के ऑल सेंट्स कालेज की छात्राओं ने परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.5 फीसदी रहा।

12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ सईदा अमान कामरान ने विद्यालय टॉप किया है। दसवीं में मान्या आशी ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान पाया है। बेहतर परीक्षा परिणाम से विद्यालय प्रबंधन में हर्ष की लहर है।

गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। ऑल सेंट्स प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स ने बताया कि विद्यालय का परिणाम बेहतरीन रहा है। विद्यालय में 12वीं और दसवीं में शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है।

ये हैं स्कूल टॉपर

12वीं में सैयदा अमान कामरान ने 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, संभावी साह ने 99 प्रतिशत के साथ दूसरा और अनन्या गुप्ता ने 97 प्रतिशत प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है।

दसवीं में मान्या आशी ने 97.4 अंकों के साथ पहला, आकांशा अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और आर्या अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *