कानपुर के ओजस्वित पासरीचा को 100% नंबर मिले, बने नेशनल टॉपर

3.7kViews
1763 Shares

आईएससी बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। शहर के शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

स्कूल का दावा है कि ओजस्वित नेशनल टॉपर हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।

शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य वनिता मेहरोत्रा और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट का सर्वर ठप हो गया है। स्कूलों में परिणाम जानने के लिए मशक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *