CISE ने जारी किया रिजल्ट, आगरा में 12वीं में श्रेय और अलंकृता गर्ग ने किया टॉप, खुशी में झूम उठे बच्चे

1467 Shares

काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआइएससीई) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए। रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी हुआ। आगरा में सेंट कॉनरेड्स और सेंट पैट्रिक्स की छात्रा ने 12वीं में टॉप किया है।

अच्छे मार्क्स से पास हुए स्टूडेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड की साइट थोड़ी सुस्त हो गई, जिस कारण स्कूलों द्वारा अपने विद्यार्थियों की सूची डाउनलोड करने में थोड़ा समय लग रहा है।

आगरा में सीआइएससीई के प्रमुख स्कूल सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज, सेंट एंथनीज, सेंट जॉर्जिस, सेंट फ्रांसिस हैं। 12वीं में सेंट कॉनरेड्स के छात्र श्रेय अग्रवाल और सेंट पैट्रिक्स की छात्रा अलंकृता गर्ग ने टॉप किया है। दोनों के ही 99.25 परसेंट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *