संतकबीर नगर में थार का तांडव: बारातियों पर चढ़ी बेकाबू गाड़ी, छह घायल

1465 Shares

मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौवाठोर गांव में एक अनियंत्रित थार वाहन बारातियों को ठोकर मार दी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। तीन लोगों को गोरखपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया है। कौवाठोर गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। देर रात एक बजे ड्राइवर ने जैसे ही वाहन स्टार्ट किया, वह बारातियों के चारपाई से जा भिड़ी। जिसमें लोग घायल हो गए।

गुस्साई भीड़ ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ड्राइवर की चूक की वजह से हादसा हुआ है। किसी को गंभीर चोटे नहीं आई है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *