मिजोरम कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट mbse.edu.in एक्टिव, Direct Link से करें डाउनलोड

4.7kViews
1246 Shares

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) की ओर से आज (Mizoram 12th result) जारी कर दिया गया है। जो छात्र इस साल मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से (Mizoram HSSLC results) का इंतजार कर रहे थे। वे छात्र मिजोरम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मिजोरम बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी से लेकर 16 मार्च 2026 तक किया गया था।

इन छह स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक

मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद MBSE HSSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    SMS से भी कर सकते हैं चेक

    कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र SMS के जरिये भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले 5676750 नंबर मोबाइल में टाइप करें।
    2. इस नंबर पर “MBSE12 ” टाइप करके भेजें।
    3. थोडी़ देर बाद आपके इनबॉक्स में कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *