दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन सर्विस हुई ठप: DMRC ने कहा, अरजनगढ़-गुरु द्रोणाचार्य के बीच सिग्नलिंग फेल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएमआरसी के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, अरजनगढ़ और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी आ गई, जिसके चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

लाखों यात्रियों की है लाइफलाइन

मेट्रो प्रशासन ने बताया कि इस समस्या के कारण कुछ समय तक ट्रेनों की गति धीमी रही और सेवाओं में देरी दर्ज की गई। हालांकि, अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए डीएमआरसी ने खेद जताया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो को राजधानी और एनसीआर के लाखों यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *