पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने बाबा दरबार में लगाई हाज‍िरी, दर्शन पूजन कर गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण के ल‍िए हुए रवाना

1364 Shares

पीएम नरेन्‍द्र मोदी अपने काशी प्रवास के दूसरे द‍िन बुधवार की सुबह बरेगा गेस्‍ट हाउस में रात्र‍ि प्रवास के बाद सुबह पार्टी के कुछ पदाध‍िकार‍ियों से मुलाकात की और अपनी काशी का हालचाल भी जाना। सुबह लोगों से मुलाकात करने के बाद वह बाबा दरबार दर्शन पूजन करने रवाना हो गए। वहीं बाबा दरबार पहुंंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन भी किया।

सुबह बाबा व‍िश्‍वनाथ दरबार में दर्शन पूजन करने वह पहुंचे तो बाबा दरबार में उनका स्‍वागत त्र‍िशूल और डमरू देकर क‍िया गया। इस दौरान उन्‍होंने व‍िध‍ि व‍िधान पूर्वक बाबा का अभ‍िषेक क‍िया। वहीं बाबा दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद पीएम नरेन्‍द्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। जहां से वह गंगा एक्‍सप्रेस वे का लोकार्पण करने के ल‍िए सुबह 10.45 बजे रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने त्रिशूल और महापौर अशोक तिवारी ने डमरू भेंट किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुजारी संजय पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र व सहायक पुजारी अंकित भारती ने प्रधानमंत्री को बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन व रुद्राभिषेक कराया।

वहीं सबसे पहले मंदिर पहुंचने पर 51 ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी की। पंडित ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पं. संजय पांडेय व सहायक पुजारी अंकित भारती ने पीएम मोदी को षोडशोपचार विधि से पूजन व अभिषेक कराया।

दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को बड़े ध्यान से देखा और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दिल परिसर में कुछ छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंचे थे बातचीत की।

वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वाराणसी से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने पीएम के जाने के बाद ही उड़ान भरी उसके बाद वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लगभग एक घंटे देरी से उड़ान भरी, वहीं चेन्नई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगभग एक घंटे की देरी से लैंड हो सकी। वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी पीएम के समर्थकों की भीड़ जुटी रही। वहीं पार्टी पदाध‍िकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *