अवैध प्लाटिंग पर केडीए का एक्शन, बिठूर में15 एकड़ जमीन पर बिना ले आउट के हो रही प्लाटिंग ध्वस्त की

2.7kViews
1327 Shares

केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बिठूर में 15 एकड़ जमीन पर बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी। साथ ही बगदौंधी बांगर मैं 10 हजार वर्ग मीटर हो रही प्लाटिंग को रुकवा दिया और नोटिस दी है।

केडीए उपाध्यक्ष के आदेश पर जोन एक बी के प्रवर्तन प्रभारी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में प्रपुंज अग्रवाल व अन्य लोगों द्वारा गाजीपुर गिन्नी विहार, बिठूर में 15 एकड़ जमीन पर बिना लेआउट के गिन्नी विहार के नाम से विकसित की जा रही कालोनी में विकसित प्लांट बैकहो लोडर लगाकर गिरा दिए।

इसकज अलावा नीलम अग्रवाल व अन्य लोगों द्वारा आराजी संख्या-696/2, 698/2 बगदौंधी बांगर में 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की जा रही प्लाटिंग को रकवा दिया और नोटिस दी है। साथ ही विशेष कार्याधिकारी ने लोगों से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें। ही साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कराएं।

इधर, केडीए के दस्ते ने तीन निर्माण किए सील

केडीए के दस्ते ने स्वरूप नगर, परमट और यतीमखाना में तीन निर्माण सील किए। विरोध करने वालों को सुरक्षा कर्मियों ने पीछे कर दिया। जोन एक ए के प्रवर्तन प्रभारी सीपी पांडेय ने जय बुद्धवानी के स्वरूप नगर परिसर संख्या 113/206 ए, अवनीश, मनीष व रजनीश द्वारा परमट में भूखंड संख्या 13/6-7 पार्ट और सादाब द्वारा यतीमखाना में भूखंड संख्या 95/94 में नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण को सील कर दिया। वहीं 80 फीट रोड से भदौरिया चौराहा के आसपास बिना मानकों के कई निर्माण हो रहे हैं। पांडुगर में भी कई गलत निर्माण हो रहे है। उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां पर गलत निर्माण हो रहा है उनको भी सील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *