मां के प्यार में बेटे ने बना दिया ‘ताजमहल’, तमिलनाडु में उमड़ रही लोगों की भीड़

2.2kViews
1159 Shares

तमिलनाडु के तिरुवारूर जिले में एक बेटे ने अपनी मां के प्रति प्रेम को ऐसा रूप दिया है, जो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। चेन्नई के व्यवसायी अमूरदीन ने अपनी दिवंगत मां जेलानी बीवी की याद में ‘ताजमहल’ तैयार कराया है।

दरअसल, उन्होंने अपने इस स्मारक की प्रेरणा ताजमहल से ली, जिसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था।

तमिलनाडु का ‘ताजमहल’

गर्मी की छुट्टियों में यहां पर्यटकों की संख्या और तेजी से बढ़ गई है, जो लोग आगरा जाकर असली ताजमहल नहीं देख पाते, वे यहां आकर उसी तरह का अनुभव ले रहे हैं।

अमूरदीन के पिता के निधन के बाद 2020 में उनकी मां का भी देहांत हो गया था। मां के प्रति गहरे लगाव ने उन्हें ऐसा स्मारक बनाने के लिए प्रेरित किया, जो हमेशा उनकी याद को जीवित रख सके।

उन्होंने राजस्थान से सफेद संगमरमर मंगवाकर मुगल शैली में इस इमारत का निर्माण कराया, ताकि यह प्रेम और सम्मान का स्थायी प्रतीक बन सके।

करीब एक एकड़ जमीन पर फैले इस स्मारक का क्षेत्रफल लगभग आठ हजार वर्ग फीट है और इसकी चौड़ाई 46 फीट रखी गई है। ऊंची मीनारों और भव्य ढांचे के साथ यह इमारत देखने वालों को असली ताजमहल की झलक देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *