पहाड़गंज अग्निकांड: चूना मंडी में घर में लगी भीषण आग, दिव्यांग बुजुर्ग की दुखद मौत

5.8kViews
1667 Shares

 मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी में देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग मकान की तीसरी मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी।

हादसे में 60 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग रमेश गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पीसीआर की मदद से आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं उनके भाई नरेश के हाथ में मामूली जलने की चोट आई है। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *