हरिद्वार में सिडकुल कर्मचारी की हथौड़े से निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

 सिडकुल के फैक्ट्री कर्मचारी की हथौड़े से हमला कर हत्या। बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में खेत में मिला शव। पुलिस के मुताबिक, राजवीर निवासी धामपुर बिजनौर यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था।

राजवीर ने डेंसो चौक के पास किराए पर कमरा लिया हुआ था। आज सुबह बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

खेत में शव के पास ही एक हथोड़ा और शराब की खाली बोतल व बीयर की खाली केन बरामद हुई। ऐसा माना जा रहा है कि रात में शराब पीने के दौरान किसी ने राजवीर की हत्या की है। इंस्पेक्टर बहादराबाद अमरजीत सिंह ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *