बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चंद्रशेखर सिंह बने जनसंपर्क विभाग के सचिव, अनुपम कुमार को भेजा गया दिल्ली

1748 Shares

 बिहार में मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।

अनुपम कुमार की जगह डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है।

अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्र सरकार के अधीन अलग-अलग महकमे में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इन्हें एक मई के प्रभाव से नवपदस्थापन पद पर योगदान के लिए विरमित किया गया है।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष हैं चंद्रशेखर

डॉ. चंद्रशेखर सिंह जो वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव तथा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष हैं, को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

डॉ. चंद्रशेखर सिंह 2010 बैच के भारतूीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए किया है। उन्होंने पीएचडी किया हुआ है।

पटना के जिलाधिकारी व प्रमंडलीय आयुक्त सहित वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुते हैं। उन्हें परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। कई जिलों में वह एसडीओ के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *