दिल्ली के कृष्णा नगर में AAP नेता से बदमाशों ने झपटी चेन, 1 KM तक किया स्नैचर का पीछा

6.7kViews
1667 Shares

 कृष्णा नगर इलाके में आप नेता विकास बग्गा से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। नेता के एक परिचित ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पिस्टल तान दी। हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने वाहन की चाबी से बदमाश पर वार किया तो बदमाश के हाथ से पिस्टल सड़क पर गिर गई।

आप नेता ने करीब एक किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश चेन को सड़क पर फेंक दी। आरोप है बदमाशों ने विकास बग्गा की तरफ पत्थर फेंककर मारा और फरार हो गए। आप नेता को टूटी हुई चेन बरामद हो गई है।

कृष्णा नगर से चुनाव लड़ चुके हैं विकास बग्गा

कृष्णा नगर थाना में आप नेता ने शिकायत दर्ज करवाई है। विकास बग्गा कृष्णा नगर से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके पिता एसके बग्गा दो बार आप से विधायक रहे थे। किरण बेदी को एसके बग्गा ने हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *