23 साल पहले Ameesha Patel ने ठुकरा दी थी Salman Khan की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, आज तक पछतावे में हैं एक्ट्रेस

 सलमान खान (Salman Khan) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने एक साथ फिल्म ‘ये है जलवा’ में काम किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि अमीषा ने इस फिल्म से पहले सलमान की एक ब्लॉकबस्टर मूवी ठुकरा दी थी।

हाल ही में अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान खान की एक सुपरहिट फिल्म को ठुकरा दिया था जिसका पछतावा उन्हें आजतक है। वह कभी भी सलमान की फिल्म को मना नहीं करना चाहती थीं, लेकिन एक कारण की वजह से वह मूवी नहीं कर पाईं।

सलमान की फिल्म ठुकराने का अमीषा को पछतावा

सलमान खान की ये फिल्म कल्ट क्लासिक ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) है। जी हां, अमीषा ने ‘तेरे नाम’ को रिजेक्ट की थी। भूमिका चावला से पहले अमीषा फिल्म की ‘निर्जरा’ बनने वाली थीं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा, “काश मैं मना नहीं करती लेकिन उस वक्त जब सलमान ने मुझे तेरे नाम ऑफर की थी सिर्फ गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया और कहानी थी। और उन्होंने मुझे नरेट किया और गाने भी सुनाए। तब न डेट्स तय थी, न डायरेक्ट कौन करेगा, यह तय था। तो यह बस हवाओं में था।”

अमीषा ने क्यों ठुकराई थी ‘तेरे नाम’?

अमीषा पटेल ने बताया कि उन्होंने ‘तेरे नाम‘ क्यों ठुकराई थी। उन्होंने बताया, “सलमान खान तेरे नाम को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। लेकिन जब फाइनलाइज हुआ। सतीश कौशिक फिल्म को डायरेक्ट करने आए, तब तक मैं भी काफी बिजी थी। अगर समलान खान सेट डेट्स और सेट डायरेक्टर के साथ आते तो शायद ऐसा होता। क्योंकि मैं तेरे नाम जैसी फिल्म कभी मना नहीं करती और सलमान खान के साथ तो बिल्कुल नहीं।”

अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्में

अमीषा को आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म ‘गदर 2’ में देखा गया था। जल्द ही वह ‘गदर 3’ और ‘हमराज 2’ में नजर आ सकती हैं। फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *