AAP ने अंकुश नारंग को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, MCD में उठाएंगे जनता की आवाज; केजरीवाल का जताया आभार

4.2kViews
1615 Shares

आप पार्षद व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग को फिर से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली है। आप ने नारंग पर लगातार दूसरे वर्ष भरोसा जताया है।

आप के विपक्ष में आने के बाद नारंग को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर नारंग ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।

अंकुश नारंग ने कहा कि आप ने पिछले वर्ष भी एमसीडी में विपक्ष में रहते हुए मजबूत और सकारात्मक भूमिका निभाई है। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का प्रतीक है।

सदन सुचारु रूप से चले

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली ने देखा होगा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो ढाई साल तक सदन चल ही नहीं पाया था। सदन सुचारु रूप से चले, यह केवल सत्ता पक्ष पर निर्भर नहीं करता, बल्कि विपक्ष पर भी निर्भर करता है कि वह कितने सकारात्मक तरीके से जनता की आवाज उठाता है और काम कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *