मुकेश अंबानी की रिलायंस टाइम मैगजीन के साथ मिलकर एक नया काम करने जा रहे हैं। ये नाम काम होगा भारत के टॉप 100 उभरते नेताओं की लिस्ट का है। जी हां आपने सही सुना। अब मुकेश अंबानी की रिलायंस भारत के टॉप 100 उभरते नेताओं को TIME100 Next India में जगह देकर एक नई पहचान देगी। टाइम मैगजीन और रिलायंस के बीच इसके लिए पार्टनरशिप भी हो गई है।
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance Industries) ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इस साझेदारी के अनुसार TIME, Reliance के साथ साझेदारी में, अपनी TIME100 Next फ्रैंचाइजी का एक नया संस्करण TIME100 Next India लॉन्च करेगा। यह संस्करण भारतीय नेताओं की अगली पीढ़ी को सम्मानित करेगा, जिनका काम और दृष्टिकोण भविष्य को आकार दे रहा है।
न्यूयॉर्क से नीता मुकेश अंबानी ने कर दी घोषणा
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने गुरुवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 गाला (Nita Ambani announced TIME100 Next India) इवेंट में खुद इसकी घोषणा की। जिस तरह से ब्लूमबर्ग, फोर्ब्स और टाइम समेत अन्य प्रतिष्ठित पत्रिकाएं समय-समय पर कभी बिलेनियर लिस्ट, कभी फॉर्च्यून लिस्ट निकालती हैं, ठीक उसी प्रकार अब रिलायंस टाइम के साथ मिलकर भारत के 100 उभरते लोगों की लिस्ट तैयार करेगी।
इसकी घोषणा करते हुए नीता अंबानी ने कहा- “रिलायंस में, हम अगली पीढ़ी के टैलेंट, आइडिया और लीडरशिप को सशक्त बनाकर भारत का भविष्य बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। हम TIME के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुश हैं, जिसके जरिए हम पहली बार भारत के मुंबई में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में TIME100 NEXT India लेकर आ रहे हैं। हमारा हमेशा से यही सपना रहा है कि हम दुनिया की बेहतरीन चीजों को भारत में लाएं और भारत की बेहतरीन चीजों को पूरी दुनिया तक पहुंचाएं।
कौन तैयार करेगा 100 उभरते नेताओं की लिस्ट
टाइम हंड्रेड नेक्स्ट लिस्ट को TIME मैगजीन के संपादकों द्वारा तैयार किया जाएगा। यहां नेतओं से सिर्फ राजनीती के नेताओं से नहीं है। बल्कि, इसमें भारत तथा भारतीय मूल के ऐसे 100 उभरते नेताओं को पहचान दी जाएगी, जो कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल, वकालत और अन्य क्षेत्रों में भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
इस लिस्ट में उन्हीं को जगह दी जाएगी जो कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल, वकालत और अन्य क्षेत्रों के एक व्यापक दायरे का प्रतिनिधित्व करें, जो भारत की अगली पीढ़ी के बदलाव लाने वालों की विविधता और गतिशीलता को दर्शा रहे होंगे। लिस्ट को तैयार करने के बाद इसे ऑनलाइन पब्लिश किया जाएगा।


