काजोल को हिंदी सिनेमा में काम करते हुए तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ सहित ऐसी कई यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी फैंस खुशी-खुशी देखते हैं।
इन 30 सालों में उन्होंने सलमान खान की तरह ही ‘नो-किसिंग पॉलिसी’ अपनाकर अपने किसी को-स्टार को कभी पर्दे पर किस नहीं किया था। हालांकि, ओटीटी (OTT) पर आते ही काजोल ने बोल्डनेस के साथ अपना यह उसूल तोड़ दिया, जिसका कारण भी उन्होंने अब खुलकर बताया है।
ओटीटी पर आने के बाद काजोल ने क्यों बदली पॉलिसी?
काजोल ने साल 2023 में सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून और धोखा’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीज में उन्होंने अपने को-स्टार जीशु सेनगुप्ता के साथ लिपलॉक सीन दिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब अपने खुद के बनाए इस नियम को तोड़ने का निर्णय काजोल ने क्यों लिया, इसके बारे में उन्होंने लिली सिंह के पॉडकास्ट में खुलकर बात की है। काजोल ने कहा:
‘मैं इसमें बहुत ही असहज थी’ – काजोल
जब काजोल से यह पूछा गया कि क्या वह बदल चुकी हैं और अब किसिंग सीन देने में कम्फर्टेबल हैं? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, “मैं उस चीज से बहुत असहज थी। मैं तब तक अनकम्फर्टेबल थी, जब तक मैं सेट पर जाकर खड़ी नहीं हो गई। मुझे थ्योरी तो बहुत पसंद आई थी, लेकिन मैं यह सुनिश्चित नहीं कर पा रही थी कि मैं यह कर पाऊंगी या नहीं, या फिर उन्हें ‘कट’ बोलना पड़ेगा कि यह नहीं हो रहा है। लेकिन बाद में मुझे लगा कि यह बहुत सिंपल है, यह एक प्रोफेशनल कॉल है, जहां मुझे लगा कि आज मैं ये फैसला ले सकती हूं।”
काजोल ने जाते-जाते यह भी बताया कि उन्हें एक एक्टर के तौर पर अपनी चॉइसेज को लेकर किसी भी तरह का कोई रिग्रेट नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने बतौर युवा अभिनेत्री अपना करियर शुरू किया था, तो उन्हें पता था कि वह क्या चाहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल जल्द ही फिल्म ‘महाराग्नि’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।


