मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप, ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर
समस्तीपुर रेलखंड के मिस्कॉट मुहल्ले के पास रेल लाइन किनारे झाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना बीबीगंज इलाके के बाद सामने आई, जिससे रेल परिचालन पर असर पड़ा।
ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर
सुरक्षा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को एहतियातन थोड़ी देर के लिए रोका गया। वहीं, कई ट्रेनों को प्रभावित सेक्शन से धीमी गति से गुजारा गया, जिससे यात्रियों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंचे रेलकर्मी और दमकल
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।